Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

PM मोदी का बड़ा ऐलान, पेपर लीक रोकने के लिए आएगा सख्त कानून

रायपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है और सरकार इस पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो, इसलिए समय पर परीक्षाएं और परिणाम जारी किए गए। उन्होंने कहा कि पेपर लीक रोकने के लिए सरकार कड़े कानून का मसौदा तैयार कर चुकी है, जिसमें फास्ट ट्रैक अदालतों और दोषियों के लिए सख्त सजा का प्रावधान होगा। इस प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जाएगी।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री के संदेश का स्वागत करते हुए कहा कि पेपर लीक के खिलाफ उनकी सख्त कार्रवाई का संकल्प सराहनीय है।

Exit mobile version