Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में 60वां DGP-IG सम्मेलन: PM मोदी आज पहुंचेंगे, दो दिनों तक होगी सुरक्षा आयामों पर चर्चा

रायपुर। नवा रायपुर में होने वाले 60वें DGP-IG सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे नया रायपुर स्थित M-01 बंगले में जाएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।

प्रधानमंत्री 29 और 30 नवंबर को सम्मेलन में भाग लेंगे और 30 नवंबर की शाम दिल्ली लौटेंगे।सम्मेलन की थीम और मुख्य एजेंडायह वार्षिक सम्मेलन ‘विकसित भारत: सुरक्षा आयाम’ थीम पर आयोजित हो रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसका उद्घाटन करेंगे।

सम्मेलन में इन प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी—

सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस चुनौतियों की समीक्षा करना तथा ‘सुरक्षित भारत’ के लिए भावी रोडमैप तैयार करना है। देशभर से आए अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी प्रजेंटेशन भी देंगे।

आवास व्यवस्था

कुल मिलाकर 33 राज्यों के DGP, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 DG/ADG सहित लगभग 75 वरिष्ठ अधिकारी यहां ठहरेंगे।

राष्ट्रपति पुलिस पदक भी देंगे पीएम

IIM रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे। वे अधिकारियों के साथ सीधे बातचीत कर नीतिगत और सुरक्षा मामलों पर विचार साझा करेंगे।

2014 से बदलता स्वरूप

2014 से प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में इस सम्मेलन के स्वरूप में लगातार सुधार किया गया है। इसे हर वर्ष देश के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जा रहा है—गुवाहाटी, कच्छ, हैदराबाद, टेकनपुर, केवड़िया, पुणे, लखनऊ, नई दिल्ली, जयपुर और भुवनेश्वर में यह सम्मेलन पहले हो चुका है।

Exit mobile version