Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, रायपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव

रायपुर। ओडिशा के ब्रह्मपुर से गुजरात के उधना तक सीधी रेल सेवा देने वाली नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से गुजरने वाली पहली अमृत भारत एक्सप्रेस होगी, जिसका ठहराव रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर भी रहेगा। इससे पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के यात्रियों को लंबी दूरी की सीधी और सुगम रेल सुविधा मिलेगी।

ट्रेन का रूट और स्टॉपेज

यह ट्रेन ओडिशा और गुजरात के बीच कई महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ेगी। इसके वाणिज्यिक ठहराव बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, मुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड और पलासा स्टेशनों पर होगा।

नियमित सेवा की तारीखें

इस गाड़ी का नियमित परिचालन 5 अक्टूबर 2025 से उधना और 6 अक्टूबर 2025 से ब्रह्मपुर से शुरू होगा।

पहले दिन चलेगी शुभारंभ स्पेशल

शुभारंभ के अवसर पर 27 सितंबर 2025 को 09021 उधना-ब्रह्मपुर शुभारंभ स्पेशल एक्सप्रेस सुबह 10:50 बजे उधना से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:35 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रात 1:20 बजे गोंदिया, 3:33 बजे दुर्ग और 4:15 बजे रायपुर से होकर गुजरेगी।

इसी तरह 09022 ब्रह्मपुर-उधना शुभारंभ स्पेशल उसी दिन दोपहर 12:00 बजे ब्रह्मपुर से प्रस्थान कर रात 2:20 बजे रायपुर, 3:15 बजे दुर्ग और 5:25 बजे गोंदिया होते हुए उसी दिन रात 9:00 बजे उधना पहुंचेगी।

पहले दिन स्पेशल सेवा के बाद ट्रेन अपने तय नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी, जिससे यात्रियों को ओडिशा से गुजरात तक सीधी और आरामदायक रेल यात्रा का नया विकल्प मिलेगा।

Exit mobile version