Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नई विधानसभा उद्घाटन में पीएम मोदी बोले – रमन सिंह लोकतांत्रिक सेवा भावना का उदाहरण

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की विशेष सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. सिंह इस बात का सशक्त उदाहरण हैं कि एक सच्चा कार्यकर्ता अपने समर्पण और निरंतरता से लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बना सकता है।

प्रधानमंत्री ने हल्के अंदाज में क्रिकेट उदाहरण देते हुए कहा कि क्रिकेट में कई बार पूर्व कप्तान खिलाड़ी बनकर भी टीम में खेलते रहते हैं, लेकिन राजनीति में ऐसे उदाहरण कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने ‘कैप्टन’ रहने के बाद भी कार्यकर्ता की तरह सेवा भावना के साथ काम जारी रखा है और यह हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरक उदाहरण है।

Exit mobile version