Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर दौरे पर पीएम मोदी: रोड शो, ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में संवाद और शांति शिखर भवन का लोकार्पण

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। आगमन के बाद उन्होंने एयरपोर्ट से लेकर ब्रह्मकुमारी संस्थान के शांति शिखर भवन तक रोड शो किया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत बैनर, पोस्टर्स लहराते हुए और हाथ हिलाकर किया।

रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री ने पहले श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल में आयोजित ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने हृदय रोग का सफल ऑपरेशन करा चुके लगभग 2,500 बच्चों से संवाद किया।

इसके पश्चात पीएम मोदी ब्रह्मकुमारी के शांति शिखर भवन पहुंचे और भवन का लोकार्पण किया।

Exit mobile version