Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे पीएम मोदी, तीजन बाई व विनोद शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी ली,कला जगत से फिर दिखा जुड़ाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर पहुंचे। अपने एक दिवसीय दौरे के बीच प्रधानमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम मोदी का प्रदेश के कला-जगत से जुड़ाव भी नजर आया। उन्होंने सबसे पहले पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई के परिवार और पद्म भूषण सम्मानित लेखक विनोद कुमार शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

गौरतलब है कि दोनों ही विभूतियाँ इन दिनों अस्वस्थ हैं और उनका उपचार जारी है। रायपुर पहुंचते ही पीएम मोदी ने तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख से मुलाकात की और विनोद कुमार शुक्ल से फोन पर बात कर हाल जाना।

इस बीच एयरपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। करीब छह घंटे के प्रवास के दौरान मोदी अनेक कार्यक्रमों में शामिल हुए। एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री सीधे श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचे और ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में हृदय रोग का सफल इलाज करा चुके करीब 2,500 बच्चों से संवाद किया।

Exit mobile version