नवा रायपुर विधानसभा में पीएम मोदी का दौरा,अटल जी की प्रतिमा का अनावरण और पौधारोपण

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन पहुंचे। यहां उन्होंने भवन परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा रोपण भी किया।

इस कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author