PM Shri School Gariaband: प्राचार्य की री-पोस्टिंग पर भड़के छात्र, 400 बच्चों ने किया कलेक्टोरेट घेराव

गरियाबंद। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल की प्राचार्य वंदना पाण्डेय की री-पोस्टिंग के विरोध में करीब 400 छात्रों ने कलेक्टोरेट का घेराव किया। छात्रों ने प्राचार्य हटाओ के नारे लगाए और गंभीर आरोपों से जुड़ा हस्तलिखित ज्ञापन एडीएम पंकज डहारे को सौंपा।

छात्रों ने मानसिक प्रताड़ना, एडमिशन में अधिक राशि लेने, प्रैक्टिकल नंबर काटने और पढ़ाई प्रभावित करने जैसे आरोप लगाए। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने प्राचार्य की वापसी का आदेश तत्काल रद्द कर दिया। एडीएम ने जांच के बाद 2–3 दिनों में निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर 2025 को अनियमितताओं के चलते प्राचार्य को निलंबित किया गया था, लेकिन 29 जनवरी 2026 को प्रशासनिक आधार पर बहाल कर दिया गया, जो नियम विरुद्ध बताया जा रहा है। स्टाफ और छात्रों के विरोध के बाद मामला और गरमा गया।

You May Also Like

More From Author