Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

देवरी हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर 11 आरोपी गिरफ्तार

राजिम। गरियाबंद जिले के ग्राम देवरी में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि देवरी गांव में सड़क किनारे एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली थी। मृतक की पहचान हितेश तारक उर्फ चंदू तारक के रूप में हुई है, जो आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ राजिम थाने में मारपीट और चोरी के कुल 8 मामले दर्ज हैं, जबकि 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया था।

Exit mobile version