रायपुर: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों नमन जग्गी और आयुष जैन को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे और लोगों को सट्टा खिलाते थे। उनके पास से मास्टर आईडी, सट्टा पैनल और करोड़ों रुपये के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में कुछ बड़े व्यापारियों के संपर्क की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

