रायपुर। राजधानी की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक पुलिस रिमांड पर है। कोर्ट ने उसे 4 सितंबर तक रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं, लेकिन नव्या ने कई सवालों का जवाब देने से इनकार किया। इसी वजह से पुलिस अब उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
पुलिस को मिले अश्लील वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को एक आरोपी के मोबाइल से नव्या के तीन आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इसके अलावा अन्य युवतियों के वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
शराब कारोबारी परिवार से कनेक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में नव्या ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर और उनके बेटे शोएब ढेबर से अपने संबंध स्वीकार किए हैं। उसने शोएब को अपना दोस्त बताते हुए साथ में पार्टी करने और उसके घर का इंटीरियर डिजाइन करने की बात भी कबूल की है।
विदेश यात्राओं पर सवाल
नव्या कई बार विदेश भी जा चुकी है। उसने दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव की यात्राओं की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके विदेशी दौरों की डिटेल खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक वह एक बड़े शराब कारोबारी के साथ तुर्की भी गई थी।
कारोबारी की तबीयत बिगड़ी
मुंबई से पकड़े गए युवा कारोबारी पीके अग्रवाल से भी पूछताछ की जा रही है। सोमवार सुबह पूछताछ के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुराने तस्करों से भी लिंक
नव्या के कनेक्शन पहले पकड़ी गई दुर्ग, भिलाई और रायपुर की युवतियों से भी मिले हैं। पुलिस जल्द ही उन युवतियों को भी पूछताछ के लिए बुलाने वाली है। इनमें एक राजनीतिक दल से जुड़ी महिला नेत्री का नाम भी सामने आया है।
करीबी दोस्त से बरामद वीडियो
पुलिस ने नव्या के करीबी दोस्त अयान परवेज (30) को भी गिरफ्तार किया है। अयान और नव्या मिलकर ड्रग्स की तस्करी करते थे और साथ में विदेश यात्राएं भी कर चुके हैं। अयान के मोबाइल से भी कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें से तीन नव्या के बताए जा रहे हैं। पुलिस को शक है कि अयान वीडियो के जरिए नव्या को ब्लैकमेल कर रहा था। अयान के खातों में भारी-भरकम ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं।

