रायपुर: राजधानी रायपुर में आगामी गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नबी के पावन पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न इलाकों, मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा।
गुंडे-बदमाशों में दहशत पैदा करने का प्रयास
इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ गुंडे-बदमाशों में खौफ पैदा करना है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि फ्लैग मार्च से अपराधियों में दहशत पैदा होगी और वे किसी भी तरह की अराजकता फैलाने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे।
पुलिस अधीक्षक लखन पटले का बयान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि फ्लैग मार्च को दो भागों में बांटा गया है और यह उन इलाकों से गुजरेगा जहां अपराध की अधिक संभावना है। पुलिस टीम और अतिरिक्त बल के साथ स्थानीय थाने को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अड्डेबाज़ी और बदमाशों पर कड़ी नजर रखेगी और अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ध्वनि प्रदूषण पर रोक
पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि त्योहारों के दौरान ध्वनि प्रदूषण करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना और पुलिस चौकियों के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्क रहें और कानून का पालन सुनिश्चित करें।
400 से अधिक बदमाशों को किया तालाब
पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर हाल ही में 400 से अधिक बदमाशों को थाना तलब किया था और उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। आगामी झाँकी विसर्जन और ईद मिलादुन्नबी के दौरान डीजे के लिए माननीय हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा। किसी भी प्रकार की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

