नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 8 नक्सली मारे गए और एक जवान घायल हो गया।
मुठभेड़ कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा के जंगलों में हुई, जिन्हें नक्सलियों की राजधानी माना जाता है। इलाके में पिछले दो दिनों से कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों के आईटीबीपी, डीआरजी और जिला बल के जवानों द्वारा एक बड़ा नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई जब जवानों ने नक्सलियों के एक दल को जंगल में छिपे होने की सूचना मिली। जवानों ने जब इलाके को घेरना शुरू किया तो नक्सलियों ने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद करीब एक घंटे तक मुठभेड़ जारी रही।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायल जवान को इलाज के लिए नारायणपुर अस्पताल ले जाया गया है।

