Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

होटल के कमरे में जुआ खेलते 8 गिरफ्तार, भाजपा नेता और पूर्व छात्र नेता भी शामिल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक होटल के कमरे में सजी जुए की महफ़िल पर पुलिस ने छापा मारा और 8 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता, पूर्व छात्र नेता और युवा नेता भी शामिल हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 2 लाख रुपये नगद और ताश की गड्डी जब्त की है। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 में हुई।

जानकारी के मुताबिक, होटल हैवेंस पार्क के रूम नंबर 202 को बर्थडे पार्टी के नाम पर बुक कराया गया था, लेकिन वहां जुआ खेला जा रहा था। एसपी रजनेश सिंह को इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन और तारबाहर पुलिस ने मिलकर देर रात रेड कार्रवाई की। मौके पर 8 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल मौर्य, ऋषभ शर्मा, सुमित पंजवानी, मनीष पंजवानी, विशाल अचंनतानी, रसीद बक्स, शरद यादव और होटल हैवेंस पार्क का मालिक आकाश जीवनानी एवं मैनेजर मुकेश कुमार निषाद शामिल हैं। पुलिस ने होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2), 4 और संगठित अपराध की धारा 112-2 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई राशि और अन्य सामग्री को साक्ष्य के रूप में रखा गया है।

Exit mobile version