Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

पुलिस ने चोरों का निकाला जुलूस, बुलवाया- ‘पुलिस हमारी बाप है’

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा में तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को शहर में जुलूस निकालकर लोगों को अपराधियों से सावधान रहने का संदेश दिया।

जावरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि कुछ दिनों पहले जावरा के घंटाघर पर स्थित तीन दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और राजस्थान के बांसवाड़ा से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की घटना में कुल तीन आरोपी शामिल थे, जिनमें से दो अन्य आरोपी पहले ही गुजरात पुलिस की गिरफ्त में हैं।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-08-at-2.29.32-PM-1.mp4

पुलिस ने आरोपियों से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन, 15 हजार रुपये नकद और गारमेंट से चोरी हुए कपड़े बरामद किए हैं।

Exit mobile version