सक्ती में पुलिस विभाग में फेरबदल, 4 थाना प्रभारियों का तबादला

सक्ती जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने चार थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक राजेश कुमार पटेल को डभरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। कमल किशोर महतो को नगरदा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं विंटन कुमार साहू को हसौद थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि जितेंद्र कोशले को चंद्रपुर थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा गया है।

You May Also Like

More From Author