Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नारी शक्ति वंदन पर सियासत तेज, विशेष सत्र में निंदा प्रस्ताव पर टकराव

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में रणनीति बनाई जा रही है। सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और परिसीमन से जुड़े 131वें संविधान संशोधन विधेयक के पारित न होने के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण देने का लक्ष्य विपक्ष के रुख के कारण पूरा नहीं हो सका और यह सामाजिक न्याय से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है।

वहीं कांग्रेस ने सरकार पर पलटवार करते हुए इसे राजनीतिक मुद्दा बताया और कहा कि वे सदन में तथ्यों के साथ सरकार के दावों का जवाब देंगे।

Exit mobile version