Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर की उपेक्षा पर गरमाई सियासत: दीपक बैज के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर बस्तर की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए।

कांग्रेस का आरोप

दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय बस्तर के नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जाती थी। उस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बस्तर से ही होता था और दो मंत्री भी बस्तर से हुआ करते थे। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार वरिष्ठ नेताओं की राजनीतिक हत्या करने का प्रयास कर रही है।

भाजपा का जवाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है कि वे किसे मंत्री बनाते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बस्तर से केदार कश्यप पहले से मंत्री हैं। इसके अलावा कोंडागांव विधायक लता उसेंडी बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष हैं और वे खुद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Exit mobile version