Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नारी शक्ति वंदन पर सियासी संग्राम: फर्जी पत्र को लेकर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

भोपाल: नारी शक्ति वंदन को लेकर देशभर में सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच बीजेपी नेत्री और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से वायरल एक कथित फर्जी पत्र ने विवाद को और बढ़ा दिया है। इस मामले में बीजेपी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल अब फेक न्यूज फैलाने का माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी तरह भ्रामक और फर्जी पत्र को आधिकारिक प्लेटफॉर्म से साझा करना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाता है।

आशीष अग्रवाल ने यह भी कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। उनके मुताबिक, कांग्रेस भाजपा नेताओं के नाम से फर्जी पत्र तैयार कर जनता को गुमराह कर रही है, जो न केवल राजनीतिक साजिश है बल्कि महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ भी है।

बीजेपी ने कांग्रेस छत्तीसगढ़ से मांग की है कि वह इस फर्जी पोस्ट को तुरंत हटाए, बिना शर्त माफी मांगे और पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे। साथ ही चेतावनी दी कि इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ नारी शक्ति सड़कों से लेकर लोकतंत्र के हर मंच तक जवाब देगी।

Exit mobile version