Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नक्सलवाद पर सियासी घमासान, भूपेश बघेल और रमन सिंह आमने-सामने

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बहस की चुनौती दी और दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने नक्सल समस्या के समाधान में पूरा सहयोग किया था।

बघेल ने अपने दावे के समर्थन में एक वीडियो और अखबार की कतरन भी साझा की। इस पर विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप लगाकर सच्चाई नहीं छिपाई जा सकती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बघेल के पास ठोस सबूत नहीं हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति की।

Exit mobile version