सरकारी विमान से धीरेंद्र शास्त्री के छत्तीसगढ़ आगमन पर सियासत गरमाई, भूपेश बघेल का तीखा हमला

बिलासपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सरकारी विमान से छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। बिलासपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर तीखा हमला बोलते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को ढोंगी करार दिया।

भूपेश बघेल ने कहा कि गृह मंत्री विजय शर्मा उन्हें जिस भी तरीके से छत्तीसगढ़ लाएं, लेकिन बाबा को चंदा वसूली बंद करनी चाहिए। उन्होंने कथावाचक प्रदीप मिश्रा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर एक लोटा जल से समस्याओं का समाधान संभव है, तो फिर चंदा लेने की क्या जरूरत है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या उन्होंने सनातन धर्म का ठेका ले रखा है? अगर ऐसा है तो बताएं कि इसका टेंडर कब और कहां हुआ।

You May Also Like

More From Author