रायपुर: जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने नवा रायपुर में आयोजित बैठक में अधिकारियों को न्यू एज मीडिया में दक्ष होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते समय में तकनीक और नए संचार माध्यमों को अपनाना प्रभावी जनसंपर्क के लिए जरूरी है।
उन्होंने अधिकारियों को शासन और जनता के बीच सेतु बताते हुए कार्य में गंभीरता और जिम्मेदारी बरतने पर जोर दिया। साथ ही मंत्रियों, सचिवों और कलेक्टरों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
आगामी “सुशासन तिहार” के प्रचार के लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के अधिकतम उपयोग पर बल दिया गया। लापरवाही बरतने पर तीन जिला जनसंपर्क अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।


