कवर्धा। रविदास नगर स्थित एक मकान में रविवार को आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। सूचना पर हिंदू संगठन के कुछ सदस्यों के पहुंचने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से हर रविवार इस मकान में ‘चंगाई सभा’ आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 लोग, महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आयोजकों से पूछताछ जारी है।

