Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राजनांदगांव में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: किराए के फ्लैट से प्रीमियम ब्रांड की सैकड़ों शराब बोतलें जब्त

राजनांदगांव। अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में आबकारी विभाग ने शहर के एक किराए के फ्लैट से रेड लेबल, ब्लैक लेबल, बुलडॉग और बडवाइज़र जैसी प्रीमियम ब्रांड की सैकड़ों बोतलें बरामद की हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से अधिकारियों को गिनती और श्रेणीकरण में काफी समय लग गया।

सूत्रों के अनुसार, यह जखीरा महाराष्ट्र से तस्करी कर लाया गया था और शहर में अवैध बिक्री की योजना बनाई जा रही थी। विभाग के अनुसार जिले में पहली बार इतनी अधिक मात्रा में महंगे ब्रांड की अवैध शराब पकड़ी गई है।

कलेक्टर जितेंद्र यादव और जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में टीम ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है। फ्लैट जितेंद्र साहू के नाम पर होने की जानकारी मिली है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Exit mobile version