अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

जशपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड दौरे पर रहेंगी। इस दौरान मांझाटोली में आयोजित अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक समागम समारोह ‘कार्तिक जतरा’ में शामिल होने के लिए वह पहले छत्तीसगढ़ के जशपुर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आगडीह हवाई पट्टी पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से मांझाटोली के लिए रवाना होंगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। राष्ट्रपति जशपुर से लगभग 21 किलोमीटर सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 11:20 बजे स्वर्गीय कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे बगीचा-रायडीह में आयोजित अंतर्राज्यीय जन-सांस्कृतिक संगम समारोह में शामिल होंगे, जहां झारखंड और ओडिशा के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

You May Also Like

More From Author