प्रधानमंत्री मोदी ने रायपुर में 10 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

शनिवार, 25 फरवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रुपये की 10 विकास परियोजनाओं का डिजिटल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोयला मंत्रालय के अंतर्गत रायगढ़ क्षेत्र में 173.46 करोड़ रूपए की ‘ओपन कास्ट परियोजना’ (ओसीपी) छाल कोल हैंडलिंग संयंत्र, दीपका क्षेत्र में 211.22 करोड़ रूपए की लागत के दीपका ओसीपी कोल हैंडलिंग संयंत्र, रायगढ़ क्षेत्र में 216.53 करोड़ रूपए की लागत के ओसीपी बरौद कोल हैंडलिंग संयंत्र लोकार्पण किया. तीनों परियोजनाओं से ‘रैपिड लोडिंग सिस्टम’ (त्वरित लदान प्रणाली) के माध्यम से लदान के समय में कमी आएगी और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन कम होगा.

अधिकारियों ने बताया कि मोदी ने इसके साथ ही नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के नौ गांवों के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा परियोजना का लोकार्पण किया.

उन्होंने बताया कि मोदी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत 1,007 करोड़ रूपए की दो परियोजनाओं-अंबिकापुर से शिवनगर तक 52.40 किलोमीटर लंबाई की सड़क और बनारी से मसनियाकला तक 55.65 किलोमीटर लंबी सड़क (राष्ट्रीय राजमार्ग-49) का लोकार्पण किया.

उन्होंने ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत 15,799 करोड़ रूपए की परियोजना- ‘लारा सुपर क्रिटिकल थर्मल पॉवर संयंत्र-चरण एक’ का लोकार्पण भी किया. यह परियोजना छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में स्थित है और ‘सुपरक्रिटिकल’ (सुपरक्रिटिकल बिजली संयंत्र पानी के महत्वपूर्ण बिंदु से ऊपर के तापमान और दबाव पर काम करते हैं) प्रौद्योगिकी पर आधारित हैं.

You May Also Like

More From Author