प्राचार्य बदलने के आदेश के खिलाफ कॉलेज छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन, जाम लगाकर जताया विरोध

सूरजपुर जिले के भैयाथान स्थित पंडित रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य बदलने के आदेश के विरोध में सोमवार को छात्रों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया।

आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के तहत तत्कालीन प्राचार्य रंजीत सातपुते की जगह सहायक प्राध्यापक चन्द्रभूषण मिश्र को नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है। इस फैसले के खिलाफ छात्रों ने नाराजगी जताई और रंजीत सातपुते को पद पर बनाए रखने की मांग की।

छात्रों का कहना है कि रंजीत सातपुते के कार्यकाल में कॉलेज का माहौल बेहतर रहा, जबकि चन्द्रभूषण मिश्र के पिछले कार्यकाल में कई समस्याएं और शिकायतें सामने आई थीं। इसी वजह से वे इस बदलाव का विरोध कर रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

You May Also Like

More From Author