India & World Today | Latest | Breaking News –

छात्राओं के विदाई समारोह में अश्लील डांस करने वाले प्राचार्य निलंबित

बलरामपुर। वाड्रफनगर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह के दौरान अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करने वाले प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की गई है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

यह मामला 14 फरवरी, वैलेंटाइन्स डे के दिन आयोजित कक्षा 12वीं की छात्राओं के विदाई समारोह का है, जहां विद्यालय के प्राचार्य समेत अन्य शिक्षक अश्लील भोजपुरी गानों पर डांस करते नजर आए। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए विद्यालय पहुंचकर जांच शुरू की। जांच में प्राचार्य की संलिप्तता साबित होने पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।

Exit mobile version