रायपुर। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर राज्य के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में सप्ताह में एक दिन ‘नो बैग डे’ लागू करने की मांग की है।
उन्होंने सुझाव दिया है कि इस दिन विद्यार्थियों को बिना स्कूल बैग के बुलाकर प्राथमिक उपचार, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, पर्यावरण संरक्षण, वित्तीय साक्षरता, योग, खेलकूद, स्थानीय कला और व्यक्तित्व विकास जैसी जीवनोपयोगी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाए।
इदरीस गांधी ने कहा कि अन्य राज्यों में इस पहल के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ में भी ‘नो बैग डे’ लागू होने से विद्यार्थियों का मानसिक तनाव कम होगा, रचनात्मकता बढ़ेगी और शिक्षा अधिक व्यवहारिक एवं कौशल आधारित बनेगी।

