Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर पर शिया समुदाय ने मोमिनपारा इलाके में श्रद्धांजलि दी और अमेरिका-इजरायल के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की।

ईरानी दूतावास ने भी इस हमले की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से प्रतिक्रिया देने की अपील की। वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया ने हमले में खामेनेई की मौत की पुष्टि की है।

इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बदले की चेतावनी दी है और जवाबी कार्रवाई शुरू करने का दावा किया है।

Exit mobile version