रायपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ के आरोपों पर प्रदर्शन, संगठनों ने किया पुतला दहन

रायपुर: नाशिक स्थित Tata Consultancy Services से जुड़े कथित “कॉर्पोरेट जिहाद” के आरोपों के बाद राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन हुआ। Vishva Hindu Parishad, Bajrang Dal, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी और महिला कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी में हिंदू महिलाओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है और इनकार करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग रखी कि राष्ट्रविरोधी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई हो, अवैध कब्जे हटाए जाएं, जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बने और जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

You May Also Like

More From Author