Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

गरियाबंद के सुशासन तिहार में फूटा जनआक्रोश, ग्रामीणों ने सीएम से सीधी मुलाकात की मांग उठाई

गरियाबंद। जिले के राजापड़ाव क्षेत्र के ग्राम गोना में आयोजित सुशासन तिहार जनआक्रोश का मंच बन गया। बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, वनाधिकार, खाद-बीज और जल जीवन मिशन सहित 17 प्रमुख मांगों को लेकर हजारों ग्रामीण, किसान, मजदूर और जनप्रतिनिधि शिविर स्थल पहुंचे और प्रशासन के सामने अपनी समस्याएं रखीं।

जनचौपाल में जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की समय-सीमा बताने को कहा। कई मांगों पर अधिकारियों द्वारा “शासन स्तर” का हवाला दिए जाने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात की मांग की। इस पर कलेक्टर ने जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण नेताओं ने क्षेत्र की उपेक्षा पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Exit mobile version