रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल जगत के लिए अच्छी खबर है। पद्म भूषण सम्मानित बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे। इससे प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक सुविधाएं और उचित मार्गदर्शन जरूरी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने खेलों के विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
गोपीचंद ने भी खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं के शारीरिक विकास पर जोर दिया। इस अकादमी से छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।



