Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास बने मुख्यमंत्री के नवनियुक्त सलाहकार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त सलाहकार आर. कृष्णा दास ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने दास को नियुक्ति पर बधाई दी और पदेन जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। अपने पद के तहत वे मुख्यमंत्री को मीडिया से जुड़े मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान करेंगे।

Exit mobile version