Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राडा ने ट्रैफिक पुलिस को बांटी सेफ्टी जैकेट, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत कालीबाड़ी चौक स्थित ट्रैफिक थाना में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट वितरित किए। कार्यक्रम में रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला और राडा अध्यक्ष रविंदर भसीन ने पुलिस जवानों को सेफ्टी जैकेट प्रदान किए।

इस अवसर पर रविंदर भसीन ने कहा कि भीषण गर्मी में भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी 24 घंटे शहर की यातायात व्यवस्था संभाल रहे हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने सड़क सुरक्षा और जनहित से जुड़े हर अभियान में राडा के सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर संजीव शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। इस पर राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने आश्वासन दिया कि वृक्षारोपण के लिए भूमि की मांग की जाएगी और हर वर्ष बड़े स्तर पर पौधारोपण के साथ उनकी देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी।

राडा की यह पहल सड़क सुरक्षा, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Exit mobile version