Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर हुआ मंथन

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए। उनके पहुंचने से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी की मौजूदगी से संगठन को नई ऊर्जा मिली है।

शिविर में राहुल गांधी ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं और जेन-ज़ेड वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और बढ़ते अपराधों को लेकर भी सरकार को घेरा। पायलट ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा गरीबों, आदिवासियों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

Exit mobile version