जगदलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ और बस्तर का दौरा कर सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि आदिवासी मुद्दों को लेकर पार्टी बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है।
दीपक बैज के मुताबिक, प्रदेश में आदिवासी जल, जंगल और जमीन के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार आदिवासियों के संसाधनों और खनिज संपदा को निजी उद्योगों के हवाले कर रही है।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर बस्तर से सरगुजा तक विरोध जारी है। राहुल गांधी भी इस मामले को लेकर चिंतित हैं। आने वाले समय में उनकी मौजूदगी में प्रदेश में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बस्तर से करने की तैयारी है।

