Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर दौरे के दौरान मैगी पॉइंट पर रुके राहुल गांधी, चाय और मैगी का लिया स्वाद

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे और अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट जाते समय उनका काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुका।

यहां राहुल गांधी ने चाय और मैगी का आनंद लिया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। राहुल गांधी के अचानक रुकने से वहां मौजूद लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।

Exit mobile version