Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अभनपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन शिविर शुरू, आज जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे राहुल गांधी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का 10 दिवसीय जिला संगठन सृजन शिविर अभनपुर में शुरू हो गया है। शिविर में प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 21 जून को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिविर में शामिल होकर जिलाध्यक्षों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ नेता चरणदास महंत ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सचिन पायलट ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अपने वादे पूरे करने में विफल रही है और जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने नीट परीक्षा से जुड़े विवादों पर भी चिंता जताते हुए युवाओं के हित में सरकार पर उचित निर्णय लेने का दबाव बनाने की बात कही।

Exit mobile version