Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अवैध पीडीएस चना और गुड़ पर कार्रवाई, डेढ़ सौ बोरी जब्त

बीजापुर में अवैध पीडीएस चना और गुड़ के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने व्यापारी के ठिकाने पर दबिश देकर मौके पर जांच की। इस दौरान डेढ़ सौ से अधिक बोरी पीडीएस चना और गुड़ जब्त किया गया। बीजापुर एसडीएम जागेश्वर कौशल ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

एसडीएम जागेश्वर कौशल ने बताया कि सूचना के आधार पर उनकी टीम मौके पर गई थी। इस दौरान व्यापारी हरिश्चन्द्र जायसवाल के यहां से अवैध पीडीएस का चना लगभग 111 बोरी और 50 से ज्यादा बोरी गुड़ जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में खाद्य विभाग और पुलिस की टीम भी शामिल थी। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की गई है।

Exit mobile version