रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में तराईमाल बंजारी मंदिर के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार पठान कॉलोनी निवासी मोहम्मद असरफ कुरैशी (32) अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में असरफ कुरैशी और उनके 7 वर्षीय बेटे मोहम्मद अलताफ की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

