Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रेलवे यात्रियों को झटका: 7 ट्रेनें रद्द, 4 का रूट डायवर्ट – जानें किन गाड़ियों पर पड़ेगा असर

Train Cancelled

Train Cancelled

बिलासपुर: भीषण गर्मी के बीच ट्रेन लेट होने की परेशानी झेल रहे यात्रियों को अब रेलवे की रद्द और डायवर्ट की गई ट्रेनों का सामना करना पड़ेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा अलग-अलग सेक्शन में जारी विकास कार्यों के कारण कुल 7 ट्रेनों को रद्द और 4 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

गामहारिया और सीनी सेक्शन में मेगा ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों पर असर पड़ा है, वहीं निपनिया यार्ड के कामों की वजह से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।

रद्द की गई ट्रेनें:

  1. 18109/18110 टाटानगर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–टाटानगर एक्सप्रेस
    रद्द तिथि:
    • 21, 24, 28, 31 मई
    • 04, 07, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जून
  2. 18113 टाटानगर–बिलासपुर एक्सप्रेस
    • 21 मई, 04, 11, 18, 25 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली ट्रेन रद्द
  3. 18114 बिलासपुर–टाटानगर एक्सप्रेस
    • 22 मई, 05, 12, 19, 26 जून को रद्द
  4. 58201 बिलासपुर–रायपुर पैसेंजर
    • रद्द तिथि: 21 मई
  5. 58207 रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेंजर
    • रद्द तिथि: 21 मई
  6. 58208 जूनागढ़ रोड–रायपुर पैसेंजर
    • रद्द तिथि: 22 मई
  7. 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर
    • रद्द तिथि: 22 मई

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  1. 18477 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
    • 20, 27 मई | 03, 10, 17, 24 जून
    • नया मार्ग: कटक–संबलपुर सिटी–झारसुगुड़ा रोड–ईब
  2. 18478 योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस
    • 22 मई | 01, 08, 15, 22, 29 जून
    • नया मार्ग: ईब–झारसुगुड़ा रोड–संबलपुर सिटी–कटक
  3. 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस
    • 20, 27 मई | 03, 10, 17, 24 जून
    • नया मार्ग: कांड्रा–सीनी (टाटानगर को बाईपास करते हुए)
  4. 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस
    • 24, 31 मई | 07, 14, 21, 28 जून
    • नया मार्ग: सीनी–कांड्रा (टाटानगर को बाईपास करते हुए)
Exit mobile version