Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बिलासपुर रेल मंडल में निर्माण कार्य के चलते मेमू और गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों के चलते कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। रायगढ़-बिलासपुर मेमू ट्रेन को 12 अप्रैल तक रद्द कर दिया गया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण और बिलासपुर-चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कनेक्टिविटी कार्य जारी है। इसी कारण 31 मार्च से 12 अप्रैल तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

गोंदिया से झारसुगुड़ा तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन अब केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। वहीं, झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह सेवा 11 अप्रैल तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

इसके अलावा, गोंदिया स्टेशन पर वॉशेबल एप्रन को हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित करने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली गाड़ी संख्या 12410 गोंडवाना एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

इसी तरह, 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

Exit mobile version