रेलवन ऐप बना यात्रियों की पहली पसंद, टिकट बुकिंग से लेकर लाइव ट्रेन स्टेटस तक सभी सुविधाएं एक जगह

रायपुर। भारतीय रेलवे का एकीकृत रेलवन (RailOne) ऐप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस ऐप के जरिए आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग, टिकट रद्द करने, रिफंड, पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, प्लेटफॉर्म नंबर और कोच पोजिशन जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

ऐप के माध्यम से डिजिटल भुगतान, यात्रा के दौरान सीट पर भोजन ऑर्डर करने और कैशलेस टिकटिंग की सुविधा भी मिलती है। रेलवे के अनुसार, रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट पर डिजिटल भुगतान करने वाले यात्रियों को 24 अगस्त 2028 तक 3% की छूट भी दी जा रही है। रेलवे का कहना है कि यह ऐप डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के साथ यात्रियों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध करा रहा है।

You May Also Like

More From Author