Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Railway News : रेल यात्रियों के लिए राहत, कुछ रद्द ट्रेनें फिर से चलेंगी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर से रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने कुछ रद्द ट्रेनों को फिर से चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें 29 जून से 8 जुलाई तक रद्द थीं।

दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में सांकराईल-सांतरागाछी लिंक लाइन को आन्दुल स्टेशन से जोड़ने का काम चल रहा था। इस काम के कारण 29 जून से 8 जुलाई तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। लेकिन अब यह काम लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए इन ट्रेनों को फिर से चलाया जा रहा है।

जिन ट्रेनों को फिर से चलाया जा रहा है उनमें शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस (12101) भी शामिल है। यह ट्रेन 29 जून को रायपुर से समय पर रवाना होगी। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों को भी अपने निर्धारित समय से थोड़ी देरी से रवाना किया जाएगा।

पूर्व में रद्द की गई गाड़ियां, जिन्हें यथावत की गई है:-

1.  4 से 6 जुलाई, 2024 तक एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी- शालीमार एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

2.  6 से 8 जुलाई, 2024 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

3.  4 से 6 जुलाई, 2024 तक पुणे से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

4. 6 से 8 जुलाई, 2024 तक हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

5. 4 जुलाई, 2024 को पोरबंदर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

6.  6 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

7.  6 जुलाई, 2024 को उदयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

8. 7 जुलाई, 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

9.  5 जुलाई, 2024 को पोरबंदर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

10. 7 जुलाई, 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

11. 6 जुलाई, 2024 को कामाख्या से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी  एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

12. 9 जुलाई, 2024 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

13. 6 जुलाई, 2024 तक एलटीटी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

14. 8 जुलाई, 2024 तक शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12101 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को पूर्व में रद्द की गई थी, अब यह गाड़ी अपने समयानुसार चलेगी.

विलंब से रवाना होने वाली गाडियाँ

Exit mobile version