रायपुर में रेलवे का सख्त अभियान: उरकुरा स्टेशन पर 185 यात्री पकड़े गए

रायपुर: रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने उरकुरा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने और सही कोच में बैठने के लिए जागरूक किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर 20 फरवरी को एंबुश चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 185 मामले दर्ज किए गए। इनमें 177 यात्री बिना टिकट, 1 अनियमित टिकट, 1 अधिक लगेज और 5 यात्री जुर्माना न देने के मामलों में पकड़े गए।

अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद समेत 20 सदस्यीय टीम ने लोकल ट्रेनों में जांच कर कार्रवाई की।

You May Also Like

More From Author