Railway Update: सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कुछ ट्रेनों का रूट

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके चलते सितंबर और अक्टूबर 2026 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

इस दौरान इतवारी-टाटानगर, टाटानगर-बिलासपुर, बिलासपुर-टाटानगर, नांदेड़-सांतरागाछी, हटिया-दुर्ग, बिलासपुर-बक्सर, हटिया-LTT, दुरंतो और साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें अलग-अलग तारीखों पर रद्द रहेंगी।

वहीं पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस कुछ तारीखों पर बदले मार्ग से चलेगी। 13 अक्टूबर को हावड़ा-CSMT गीतांजलि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति जांचने की अपील की है।

You May Also Like

More From Author