रेलवे कर्मचारी से दुर्व्यवहार के विरोध में रायपुर में मजदूर संघ का धरना, Dy. CME के खिलाफ शिकायत दर्ज

रायपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के एक सदस्य के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में संघ ने धरना-प्रदर्शन किया। मामले को लेकर संघ ने Dy. CME सौरभ दव्वागर के खिलाफ खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इससे पहले मजदूर संघ की ओर से मुख्य कारखाना प्रबंधक को पत्र भेजकर डब्ल्यूआरएस मंडल के सदस्य प्रबोध कुमार के साथ Dy. CME सौरभ दव्वागर द्वारा किए गए व्यवहार को निंदनीय, शर्मनाक और अस्वीकार्य बताया गया था। पत्र में पीड़ित कर्मचारी को न्याय दिलाने और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए धरना-प्रदर्शन का निर्णय लेने की जानकारी भी दी गई थी।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस तरह का व्यवहार न केवल मानवीय गरिमा का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि रेलवे सेवा आचरण नियमों, प्रशासनिक अनुशासन और कार्यस्थल की मर्यादा के भी पूरी तरह विपरीत है। इस घटना से कर्मचारियों में भय, मानसिक उत्पीड़न और असुरक्षा का माहौल बना है, साथ ही इससे पूरे रेलवे प्रशासन की छवि को भी ठेस पहुंची है।

You May Also Like

More From Author