रायपुर। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
इनमें बिलासपुर–भगत की कोठी, भगत की कोठी–बिलासपुर, बिलासपुर–बीकानेर, बीकानेर–बिलासपुर, बिलासपुर–चेन्नई, चेन्नई–बिलासपुर, बिलासपुर–पुणे, पुणे–बिलासपुर, रायपुर–सिकंदराबाद और सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया–दुर्ग मेमू ट्रेन को रायपुर तक और रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू को गोंदिया तक बढ़ाया गया है। साथ ही डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी न हो।