Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में आज होगी बारिश

रायपुर: मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के 6 जिलों- जशपुर, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, और सक्ति में शाम 4:30 बजे तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

रायपुर में भी होगी बारिश

राजधानी रायपुर में भी आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

शनिवार से बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि

मौसम विभाग के अनुसार, 14 सितंबर से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।

गुरुवार को कम रही बारिश

गुरुवार को राज्य में मानसून की गतिविधियां सामान्य से कम रही। कुछ स्थानों पर ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिसमें पेंड्रा में सबसे अधिक 20 मिमी वर्षा हुई। बारिश की कमी के कारण रायपुर और आसपास के जिलों में दिन का तापमान बढ़ गया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक दिन का तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में और सबसे कम 20.1 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया।

Exit mobile version